शेयर मार्केट अपडेट

आज शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 79,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 80,250 के ऊपर चला गया था। अभी डे-हाई से इसमें करीब 600 अंक की गिरावट है। निफ्टी भी दिन के ऊपरी स्तर से गिरा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। HCL टेक के शेयर में करीब 8% की तेजी है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर 4.50% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट है।



