शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाज़ार में गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में बढ़त देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।