6 राज्यों में बाढ़ का कहर , भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मानसून की शुरुआत से ही पूर्वोत्तर भारत के छह राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। असम में बारिश के कारण अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, और 17 जिले बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। मणिपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। नेपाल में हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी पड़ रहा है, जहां सीमांचल की तीन नदियां उफान पर हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।मौसम विभाग ने बांग्लादेश में बने डिप्रेशन के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी है। अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।