चांदी ₹1.10 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची

चांदी के दाम 11 जुलाई को पहली बार 1.10 लाख रुपए किलो के पार पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस साल अब तक चांदी के दाम 24,273 रुपए बढ़ चुके हैं। यानी चांदी इस साल अब तक 28% का रिटर्न दे चुकी है।



