शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 82,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। HDFC, ट्रेंट और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट है, जबकि 16 ऊपर हैं। NSE ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट है।