शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, जोमैटो में शानदार उछाल

आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी लगभग 10 अंक की तेजी है और यह 25,100 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट दर्ज की गई है। जोमैटो का शेयर बेहतर तिमाही नतीजों के बाद 10% की शानदार उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, ट्रेंट, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 1% तक की तेजी आई है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मीडिया, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त दिख रही है।



