भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर किया

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई 2025) को राष्ट्रपति मुर्मू को एक पत्र लिखकर संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।



