शेयर बाज़ार अपडेट

आज भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और यह 24,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है, जबकि 14 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.5% की गिरावट आई है। इसके अलावा, TCS और इंफोसिस के शेयरों में भी 1.5% की गिरावट देखने को मिल रही है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। NSE का रियल्टी इंडेक्स 2.16% गिरा है।