धराली: बादल फटने से भारी तबाही, सेना के जवान भी लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे बादल फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार सुबह बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और अब तक 130 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने धराली समेत अन्य प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

गंगोत्री तीर्थयात्रियों का प्रमुख पड़ाव धराली गांव इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खीर गंगा नदी में पहाड़ों से आए मलबे के कारण बाज़ार, मकान और होटल बह गए। यह तबाही सिर्फ 34 सेकंड में हुई। हर्षिल में सेना के 8-10 जवान भी बादल फटने के बाद से लापता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button