शेयर बाज़ार अपडेट

आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 80,400 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 50 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 21 में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है, जबकि 9 शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में एनर्जी, मेटल और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयर तेज़ी दिखा रहे हैं, वहीं IT और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।



