पीएम मोदी ने लाल किले से किया दो बड़े तोहफों का ऐलान, युवाओं और आम जनता को मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को दो बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने युवाओं के लिए एक नई रोजगार योजना और आम लोगों के लिए GST में सुधार लाने की घोषणा की।
1. ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज मैं आपके लिए खुशखबरी लेकर आया हूं।” उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए ₹1 लाख करोड़ की ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
2. दिवाली पर GST में कमी
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर एक बड़ा तोहफा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि GST को लागू हुए आठ साल हो चुके हैं और अब सरकार इसमें सुधार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि “हम नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं।” इन सुधारों से सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा और रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी, जिससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा।



