अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाया

अब भारत से अमेरिका सामान भेजना महंगा हो गया है। 27 अगस्त से अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% की नई ड्यूटी लगा दी है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से भारत का करीब ₹5.4 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है।

इस 50% टैरिफ के बाद अमेरिका में भारत से जाने वाले कपड़े, गहने, फर्नीचर और सी फूड जैसे सामानों की कीमत बढ़ जाएगी। इससे इन चीजों की मांग 70% तक घट सकती है। इसका फायदा चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे देशों को मिलेगा, जो इन सामानों को कम कीमत पर बेच पाएंगे। इससे अमेरिका के बाजार में भारतीय कंपनियों की हिस्सेदारी कम हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button