शेयर बाज़ार अपडेट

आज का शेयर बाजार: प्रमुख हाइलाइट्स
- सेंसेक्स 200 अंक की बढ़त के साथ 80,300 पर पहुंचा।
- निफ्टी में 50 अंक की तेजी, यह 24,550 के स्तर पर है।
- सेंसेक्स में 30 में से 22 शेयरों में तेजी है। कोटक बैंक, ITC और HUL के शेयर चढ़े, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPC और बजाज फाइनेंस में गिरावट आई।
- निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी दिख रही है।
- सेक्टर की बात करें तो FMCG इंडेक्स 1.22% की सबसे बड़ी बढ़त पर है। बैंकिंग, मीडिया और मेटल में भी तेजी है।
- ऑटो, IT और रियल्टी जैसे सेक्टर में कमजोरी देखने को मिल रही है।



