‘पटाखों पर नीति पैन-इंडिया होनी चाहिए’, CJI ने दिल्ली-NCR तक सीमित प्रतिबंध पर उठाया सवाल

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी आर गवई ने कहा है कि पटाखों पर रोक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में नहीं, बल्कि पूरे देश में लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ हवा सिर्फ दिल्ली के खास लोगों का हक नहीं, बल्कि भारत में रहने वाले हर इंसान का अधिकार है।
एक सुनवाई के दौरान, CJI ने कहा कि जब अमृतसर जैसे शहरों में भी प्रदूषण दिल्ली से ज्यादा होता है, तो पटाखों पर प्रतिबंध की नीति पूरे देश के लिए क्यों नहीं होनी चाहिए? उनका मानना है कि पटाखों पर बैन लगाया जाए, तो वह पूरे भारत में एक साथ लागू हो।



