शेयर बाज़ार अपडेट

23 अक्टूबर: शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी है। सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 85,200 और निफ्टी 220 अंक बढ़कर 26,090 के स्तर पर पहुंच गया है। दोनों इंडेक्स अपने पुराने रिकॉर्ड हाई (सेंसेक्स 85,478 और निफ्टी 26,277) के बेहद करीब कारोबार कर रहे हैं।

इस तेजी में आईटी (1.80% ऊपर) और एफएमसीजी (0.50% ऊपर) सेक्टर के शेयरों का बड़ा योगदान है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान और मिंट की रिपोर्ट से भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होने की उम्मीद जगी है, जिसके चलते बाजार में यह तेजी आई है। ट्रेड टैरिफ में 50% से 15% तक की कमी आ सकती है।

हालांकि, वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुझान दिखा। एशियाई बाजारों में, कोस्पी में 0.39% की बढ़त दिखी, जबकि निक्केई (1.30%), हैंगसेंग (0.081%) और शंघाई कंपोजिट (0.66%) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, 22 अक्टूबर को डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button