जम्मू-कश्मीर में दो डॉक्टरों समेत 7 गिरफ्तार: 350 KG विस्फोटक बरामद, अंतरराष्ट्रीय JeM मॉड्यूल का पर्दाफाश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में जैशे-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
- गिरफ्तारी: सात संदिग्ध पकड़े गए, जिनमें दो डॉक्टर शामिल हैं।
- बरामदगी: खुफिया ब्यूरो और फरीदाबाद पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में 350 किलोग्राम विस्फोटक (100 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट सहित), एक एके-47 राइफल, 84 कारतूस, टाइमर और रासायनिक घोल बरामद हुआ।
- विस्फोटक का ठिकाना: फरीदाबाद के पास एक गाँव में स्थित किराए के मकान से विस्फोटक मिला।
- मुख्य आरोपी: फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील (मूल रूप से जम्मू-कश्मीर निवासी) ने यह मकान तीन महीने पहले किराए पर लिया था।



