मौसम अपडेट :

देश में कड़ाके की सर्दी, MP में शीतलहर; उत्तराखंड में जंगल धधके, वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ा
पहाड़ी इलाकों से चली बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
-
मध्य प्रदेश में सर्दी:
-
शनिवार को 24 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे।
-
शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा: न्यूनतम तापमान 4°C।
-
अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट।
-
-
राजस्थान में राहत:
-
आज से कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है।
-
शनिवार को जोधपुर, जैसलमेर में बादल छाए रहे, पर बारिश नहीं हुई।
-
-
उत्तराखंड का मौसम:
-
रविवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है।
-
उत्तरकाशी समेत 3 जिलों में बारिश की संभावना।
-
केदारनाथ में तापमान -16°C और बद्रीनाथ में -11°C दर्ज किया गया।
-
-
हिमालय के जंगलों में आग:
-
उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली और अल्मोड़ा समेत कई इलाकों में जंगल धधक रहे हैं, जिससे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ा है।
-
पिछले दो महीने से बर्फबारी न होने और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने को आग का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
-
-
अन्य राज्य:
-
बिहार: सबौर का न्यूनतम तापमान 8.3°C पहुंचा, अभी शीतलहर नहीं।
-
हरियाणा: नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8°C, 9 दिसंबर से बर्फीली हवाएं चलेंगी।
-



