शेयर बाज़ार अपडेट :

बाजार लाल निशान में: सेंसेक्स 300 अंक टूटा; इंडिगो का शेयर 7% गिरा, 7 दिन में 4,000 फ्लाइट कैंसिल
-
बाजार की स्थिति:
-
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार, 8 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट।
-
सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 85,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-
निफ्टी 130 अंक टूटकर 26,050 के स्तर पर है।
-
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट है।
-
BEL, जोमैटो और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट आई।
-
NSE पर PSU बैंक, रियल्टी और ऑटो सेक्टर में 2.5% तक की कमी देखी जा रही है।
-
-
इंडिगो क्राइसिस:
-
देशभर में जारी इंडिगो संकट के चलते कंपनी का शेयर 7% गिर गया।
-
शेयर 5,027 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
-
पिछले 5 दिन में कंपनी का शेयर 13% से ज्यादा गिरा है।
-
इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी बाधित रहीं।
-
दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद से अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं।
-
इससे पहले रविवार को 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई थीं।
-
इस संकट के कारण कुल 7 दिन में इंडिगो की 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।
-
कंपनी ने दावा किया है कि वह अपनी कुल 2,300 दैनिक फ्लाइट्स में से 1,650 का संचालन कर रही है।
-



