फ्लाइट कैंसिल पर इंडिगो पर DGCA का कड़ा एक्शन: 4 इंस्पेक्टर सस्पेंड; यात्रियों को मिलेगा ₹500 करोड़ कंपनसेशन बजट से मुआवजा

नई दिल्ली। इंडिगो में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुई फ्लाइट कैंसिल की घटना के बाद कंपनी और नियामक, दोनों ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा भारी-भरकम मुआवजा देने का फैसला किया है, जबकि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर सख्त एक्शन लिया है।

यात्रियों को बड़ी राहत: इंडिगो ने उन ‘ज्यादा परेशान’ यात्रियों के लिए ₹500 करोड़ से अधिक के मुआवजे की घोषणा की है, जिनकी उड़ानें 3-5 दिसंबर के बीच अचानक रद्द हुईं। कंपनी ने कहा कि जिन ग्राहकों की उड़ान 24 घंटे के भीतर कैंसिल हुई या जो एयरपोर्ट पर फंसे रहे, उन्हें जनवरी में यह मुआवजा दिया जाएगा। इंडिगो का लक्ष्य है कि दिसंबर अंत तक सभी प्रभावित यात्रियों को रिफंड की राशि उनके खातों में पहुंचा दी जाए।

DGCA का निलंबन: इस बीच, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में लगातार जारी संकट को देखते हुए DGCA ने कड़ा रुख अपनाया है। नियामक ने एयरलाइन के ऑपरेशनल और सुरक्षा नियमों में कथित गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।

किराया वृद्धि पर मंत्री का स्पष्टीकरण: फ्लाइटें रद्द होने के कारण टिकट के बढ़े हुए किराए के संबंध में सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि सरकार साल भर हवाई किराए को कंट्रोल नहीं कर सकती, क्योंकि कीमतें बाजार की मांग और आपूर्ति पर तय होती हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिगो संकट और कोविड जैसे अभूतपूर्व संकटों में सरकार ने हवाई किराए पर सीमा लगाई थी।

फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित: संकट का असर अभी भी जारी है; शुक्रवार को अकेले बेंगलुरु एयरपोर्ट से इंडिगो की 54 फ्लाइटें रद्द हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button