दिल्ली-NCR में 18 दिसंबर से GRAP-4 लागू; भारी वाहनों की एंट्री बंद, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दफ्तरों में नई गाइडलाइंस

दिल्ली प्रदूषण अपडेट: आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम, मजदूरों को मुआवजा और कल से लागू होगा GRAP-4
-
नया नियम: गुरुवार से दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही ऑफिस जाएंगे।
-
वित्तीय सहायता: पंजीकृत निर्माण मजदूरों के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर करेगी सरकार।
-
ट्रैफिक अलर्ट: 18 दिसंबर सुबह 8 बजे से भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद (GRAP-4 के तहत)।
-
वायु गुणवत्ता: दिल्ली का AQI 328 रहा; बवाना में सबसे खराब 376 AQI रिकॉर्ड हुआ।
-
ग्लोबल रैंकिंग: दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, 425 AQI के साथ लाहौर टॉप पर।
-
किसे छूट: अस्पताल, जेल प्रशासन, फायर सर्विस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर नियम लागू नहीं होंगे।



