‘जेन-जी और जेन अल्फा ही बनाएंगे विकसित भारत’: बाल पुरस्कार विजेताओं से मिले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से संवाद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं के जोश की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी (जेन-जी और जेन अल्फा) ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करेगी। इस वर्ष बहादुरी के लिए केरल के मोहम्मद सिद्दान, उत्तर प्रदेश के अजय राज सहित चार बच्चों को वीरता श्रेणी में पुरस्कार मिले।
यह कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ के साथ आयोजित किया गया। 26 दिसंबर 1705 को मुगलों के खिलाफ धर्म की रक्षा करते हुए साहिबजादों ने शहादत दी थी, जिसके सम्मान में पीएम मोदी ने 2022 में इस दिवस की घोषणा की थी। इस वर्ष खेल, कला-संस्कृति, विज्ञान और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।



