मौसम अपडेट :

हिमाचल में बर्फबारी और 8 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान जारी किया है। इस साल मानसून सीजन में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद अब फिर से कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
-
बारिश का अलर्ट: अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
-
हिमाचल में अलर्ट: हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हुई अच्छी बारिश के बाद अब फिर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
-
राजस्थान में कोहरा: राजस्थान के लोगों को अब सुबह के समय घने कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।



