मौसम अपडेट

मौसम अपडेट: राजस्थान से बिहार तक ठंड का रिकॉर्ड टूटा, अगले 48 घंटे भारी

  • उत्तर प्रदेश: 35 जिलों में घना कोहरा। कानपुर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट।

  • मध्य प्रदेश: दिसंबर में ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे इलाके रहे। जनवरी में भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अनुमान है।

  • राजस्थान: जयपुर और भरतपुर संभाग के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट। जयपुर में सुबह से वर्षा जारी है। जोधपुर और बीकानेर में भी तापमान गिरा है।

  • हरियाणा एवं पंजाब: पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी है, गुरदासपुर में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के 9 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

  • उत्तराखंड: देहरादून में तापमान 23 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री पर आ गया है। 11 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button