कुआलालंपुर में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: प्रवासी भारतीयों को बताया भारत-मलेशिया संबंधों का जीवंत सेतु, ‘IMPACT’ विजन का किया आह्वान

कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी वर्ष 2026 की पहली विदेश यात्रा के दौरान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में विशाल भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच की सबसे मजबूत कड़ी करार दिया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत-मलेशिया के रिश्तों को अब ‘IMPACT’ (इंडिया-मलेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन) के मार्गदर्शक सिद्धांत से संचालित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मलेशिया में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय मूल का समुदाय रहता है, जो सदियों से अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए बताया कि मलेशिया के 500 से अधिक स्कूलों में भारतीय भाषाएं सिखाई जा रही हैं। तमिल संस्कृति के योगदान को सम्मान देते हुए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में ‘तिरुवल्लुवर चेयर’ के बाद अब एक नया ‘तिरुवल्लुवर सेंटर’ स्थापित करने की घोषणा की।

आर्थिक प्रगति पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की ‘करेंसी’ वैश्विक स्तर पर ‘भरोसा’ बन गई है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही मलेशिया में भारत का यूपीआई (UPI) सिस्टम शुरू होगा। साथ ही, उन्होंने भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक राहत देते हुए कहा कि अब छठी पीढ़ी तक के लोग ओसीआई (OCI) कार्ड के पात्र होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button