भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें पायदान पर पहुँचा भारत

भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक साख में बड़ा सुधार देखने को मिला है। फरवरी 2026 के नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारत अब दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर आ गया है।
यह प्रगति काफी प्रभावशाली है क्योंकि साल की शुरुआत में भारत 80वें स्थान पर था। पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में भारत 85वें स्थान पर था, यानी महज एक साल में भारत ने 10 अंकों की लंबी छलांग लगाई है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित इस रैंकिंग में बताया गया है कि अब भारतीय नागरिक दुनिया के 56 देशों में बिना वीजा या ‘वीजा ऑन अराइवल’ के यात्रा कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति काफी चिंताजनक है। इस सूची में पाकिस्तान 97वें स्थान पर है, जो फिलिस्तीन (91), उत्तर कोरिया (94) और सोमालिया (96) जैसे देशों से भी पीछे है।



