जीत के बावजूद वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, 2009 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज में ही टूटा सपना

कैंडी: ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने आखिरी लीग मैच में ओमान को 9 विकेट से मात दी, लेकिन यह जीत कंगारू टीम को टूर्नामेंट के अगले दौर में नहीं पहुँचा सकी। ग्रुप-बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के हाथों मिली हार भारी पड़ी। हालांकि टीम ने आयरलैंड और ओमान को शिकस्त दी, पर कम अंकों के कारण वे बाहर हो गए। यह साल 2009 के बाद पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में नाकाम रही है।
मैच की बात करें तो एडम ज़म्पा की घातक स्पिन (4 विकेट) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 104 रनों पर रोक दिया। जवाब में कप्तान मिचेल मार्श की कप्तानी पारी और ट्रैविस हेड के योगदान से टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।



