ट्रैक्टर से लेकर ड्रोन तक संभाल रहीं मप्र की बेटियाँ; अमेज़न और इंडिया पोस्ट के साथ हुए एमओयू से वैश्विक बनेगा स्थानीय उत्पाद

भोपाल: मध्यप्रदेश की ग्रामीण महिलाएं अब केवल पारंपरिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यशाला में बताया कि प्रदेश की दीदियाँ अब ट्रैक्टर और ड्रोन चलाने के साथ-साथ पेट्रोल रिफिलिंग और कैफे संचालन जैसे आधुनिक कार्यों में भी अव्वल हैं। तकनीक और बाजार से जुड़ने के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MPSRLM) ने इंडिया पोस्ट, अमेज़न सहेली और टीआरआईएफ (TRIF) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू साझा किए हैं।

विशेष आकर्षण:

  • होली स्पेशल हैम्पर: होली के अवसर पर 10 प्राकृतिक उत्पादों वाला विशेष हैम्पर लॉन्च किया गया, जिसमें प्राकृतिक रंग और गोकाष्ठ जैसे उत्पाद शामिल हैं।

  • प्राकृतिक खेती: प्रदेश की 50 हजार बहनें प्राकृतिक खेती से जुड़ी हैं, जिनके लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल का विमोचन किया गया।

  • आजीविका मार्ट: ग्रामीण उत्पादों को शहरों से जोड़ने के लिए 43 रूरल मार्ट संचालित किए जा रहे हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि डाक विभाग के साथ हुए समझौते से उत्पादों की ‘सप्लाई चेन’ मजबूत होगी, जिससे महिलाओं की आय में और अधिक वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button