पढ़ाई के साथ कमाई: मध्यप्रदेश के 93 उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होगा ‘अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम’, छात्रों को मिलेगा स्टाइपेंड

भोपाल: मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए अब डिग्री केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक शिक्षा दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की है। भोपाल के सरोजिनी नायडू कॉलेज में आयोजित एक समारोह में 85 महाविद्यालयों, 5 शासकीय और 3 निजी विश्वविद्यालयों ने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (BOAT) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

छात्रों के लिए क्या है खास?

  • एईडीपी (AEDP) कोर्स: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत ‘अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम’ का विस्तार किया जा रहा है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में काम करने का अनुभव मिलेगा।

  • मिलेगा स्टाइपेंड: अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के दौरान विद्यार्थियों को हर महीने स्टाइपेंड (भत्ता) भी दिया जाएगा।

  • नए ज़माने के कोर्स: विभाग आईआईटी दिल्ली के सहयोग से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और फिनटेक (FinTech) जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी चला रहा है।

  • डिजिटल लर्निंग: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ‘स्वयं पोर्टल’ और अन्य डिजिटल माध्यमों की सुविधा भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button