मिडिल ईस्ट युद्ध के साये में भारतीय: पीएम मोदी की ओमान और कुवैत के साथ बातचीत, शांति और संयम की अपील दोहराई

नई दिल्ली: युद्ध की कगार पर खड़े मध्य पूर्व में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात कर वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से वर्तमान ‘सूरत-ए-हाल’ पर विस्तृत चर्चा की और हालिया मिसाइल व सैन्य हमलों के बीच भारतीय प्रवासियों के कल्याण हेतु उचित कदम उठाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इससे पहले सोमवार को भी पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की थी। उन्होंने जॉर्डन में रह रहे भारतीयों की देखभाल के लिए किंग का आभार व्यक्त किया। बहरीन और सऊदी अरब के नेताओं के साथ भी भारत लगातार संपर्क में है। इन बातचीत का उद्देश्य न केवल शांति की अपील करना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि युद्ध की स्थिति में भी भारतीय समुदाय सुरक्षित रहे और उन्हें हर संभव सहायता मिलती रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button