मौसम अपडेट :

राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक बढ़ी तपिश, जानिए अगले 48 घंटों में आपके राज्य के मौसम का हाल
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मैदानी राज्यों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:
-
राजस्थान: सीमावर्ती जिलों में ‘हीटवेव’ जैसी स्थिति बन रही है। बाड़मेर में पारा 39°C-40°C के बीच झूल रहा है। जयपुर और अजमेर में भी तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
-
मध्य प्रदेश: प्रदेश में रात का तापमान 19°C है, लेकिन दिन में सूरज के तेवर तीखे हैं। इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है।
-
छत्तीसगढ़: रायपुर में तापमान 37°C तक पहुंच गया है, जिसके आज 38°C होने की संभावना है। हालांकि, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9°C रहने से रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं।
-
हरियाणा: राज्य के 7 प्रमुख शहरों में पारा 33°C के ऊपर है। पलवल 34.3°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है।
-
उत्तराखंड व हिमाचल: देहरादून में गर्मी बढ़कर 32°C तक पहुंच गई है, लेकिन 8 से 10 मार्च के बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।



