रिकॉर्ड्स की बारिश: भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने वाला पहला देश

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया को अपनी धाक दिखाई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के भारी अंतर से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रनों पर सिमट गई।

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफियां: गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का ‘गोल्डन एरा’ जारी है। पिछले तीन वर्षों में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी खिताबों की हैट्रिक पूरी कर ली है। इसके साथ ही भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

संजू सैमसन का ‘संजू-नामी’: इस टूर्नामेंट के असली हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने 321 रन बनाकर विराट कोहली (319 रन, 2014) का एक एडिशन में सर्वाधिक रनों का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू ने फाइनल में 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 24 छक्के जड़कर फिन एलन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वे एक ही वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने।

भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि क्रिकेट के कई बड़े कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिए:

  1. बल्लेबाजी का दबदबा: फाइनल में भारत का 255/5 का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने पावरप्ले में रिकॉर्ड 92 रन बनाए और महज 7.2 ओवर में टीम का शतक पूरा कर लिया।

  2. संजू सैमसन – नए ‘रन मशीन’: संजू ने एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए और लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही, अभिषेक शर्मा (18 गेंद में फिफ्टी) के साथ मिलकर उन्होंने फाइनल की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप (98 रन) की।

  3. बुमराह की बादशाहत: जसप्रीत बुमराह 40 विकेट के साथ टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं। फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट लेना किसी भी फाइनल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

  4. किलेबंदी: भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसके पास तीन टी-20 वर्ल्ड कप खिताब (2007, 2024, 2026) हैं। साथ ही, घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी इस बार पूरा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button