2 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर एमपी: कृषि विकास दर और निवेश पर सरकार का दांव

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें ‘कृषक कल्याण वर्ष’ की भूमिका मील का पत्थर साबित होगी। कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 2003 में जो बजट 23 हजार करोड़ था, वह अब बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
निवेश और निर्यात के नए लक्ष्य:
-
खाद्य प्रसंस्करण: प्रदेश में 4000 से अधिक प्रोसेसिंग प्लांट हैं। पिछले दो वर्षों में 47 कंपनियों ने 20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं।
-
निर्यात लक्ष्य: वर्तमान में कृषि निर्यात 18 हजार करोड़ है, जिसे 2028 तक 30 हजार करोड़ करने का लक्ष्य है।
-
स्टार्ट-अप्स: प्रदेश के 7000 स्टार्ट-अप्स में से 600 सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं।
मत्स्य और उद्यानिकी: मत्स्य पालन के लिए ‘एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026’ लागू की गई है और मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना हेतु 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, उद्यानिकी विभाग ने फल, सब्जी और मसालों की खेती के जरिए उद्यानिकी क्षेत्र को 10% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य रखा है।


