धार और खंडवा में नकली ‘इनकम टैक्स रेड’ डालने वाली गैंग का खुलासा: 48 घंटे में 8 गिरफ्तार, सवा करोड़ से अधिक का माल बरामद

मध्य प्रदेश के धार और खंडवा जिलों में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर डकैती डालने वाले शातिर गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। धार और खंडवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य मास्टरमाइंड शहजाद सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये की कीमत के सोने के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं।

घटना का विवरण: 13 मार्च को धार के थाना बाग क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया और परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। ठीक ऐसी ही वारदात 12 मार्च को खंडवा के पामाखेड़ी में भी हुई थी। दोनों ही घटनाओं में काले रंग की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पुलिस को इन वारदातों के एक ही गिरोह द्वारा किए जाने का सुराग मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button