बीमारी से बचाव ही श्रेष्ठ उपचार: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैंसर मुक्त भविष्य के लिए किया जन-आह्वान

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण के लिए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। ‘पासुमा’ कैंसर जांच केंद्र के उद्घाटन के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि वे कीटनाशक मुक्त अनाज और प्राकृतिक खेती को अपनाएं ताकि कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सके।

उन्होंने प्रदेश सरकार के उस बड़े संकल्प को दोहराया जिसमें 8 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के लिए नि:शुल्क एचपीव्ही टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक समरसता पर बल देते हुए श्री शुक्ल बीहर नदी के तट पर भगवान निषादराज जयंती समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट पर निषादराज घाट और मंदिर का निर्माण रीवा की सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है, जो भगवान राम और निषादराज की अटूट मैत्री और आपसी भाईचारे की याद दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button