बस्तर के छात्रों के लिए बड़ी सौगात: ‘नालंदा परिसर’ का निर्माण शुरू, 500 सीटों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नालंदा परिसर’ जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जगदलपुर के शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में 11.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया।

500 सीटों की क्षमता वाले इस परिसर में छात्रों को 24×7 पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। यहां स्मार्ट लाइब्रेरी, वाई-फाई कनेक्टिविटी और ई-बुक एक्सेस जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल विशेष रूप से बस्तर के विद्यार्थियों को एक शांत, आधुनिक और संसाधन-संपन्न अध्ययन स्थल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button