वित्त वर्ष 26 में 88% आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक, सुरक्षा के लिए 3 करोड़ से अधिक खाते निष्क्रिय

भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 (फरवरी तक) में कुल रिजर्व बुकिंग में ऑनलाइन टिकटों की हिस्सेदारी बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक लिखित जवाब में बताया कि इस अवधि के दौरान कुल 48.25 करोड़ टिकट डिजिटल माध्यम से बुक किए गए।

रेल मंत्री ने आईआरसीटीसी (IRCTC) की ऑनलाइन सुविधा को सबसे ‘यात्री-हितैषी’ पहल बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों का समय और लागत दोनों बचे हैं। हालांकि, इस बढ़ती डिजिटल निर्भरता के बीच सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने कड़े कदम भी उठाए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2025 के दौरान धोखाधड़ी रोकने के लिए 3.04 करोड़ उपयोगकर्ता खाते निष्क्रिय किए गए और 2.94 करोड़ खातों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। 1 जुलाई 2025 से लागू नए नियमों के तहत अब केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर पा रहे हैं, जिससे असली यात्रियों को काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button