छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर इलाज और सहायता राशि का किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई हृदय विदारक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह को अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने जबलपुर से डॉक्टरों के विशेष दल और पैरामेडिकल स्टाफ को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। आर्थिक सहायता के रूप में राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। भोपाल स्थित स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से घायलों के उपचार की निरंतर निगरानी की जा रही है, और सभी घायलों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button