मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विपक्ष पर निशाना: कहा- राष्ट्रीय संकट के समय सेना का मनोबल गिराना दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया समिट के दौरान विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष के आचरण पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब देश के सामने राष्ट्रीय संकट हो, तब सेना के साथ खड़ा होना चाहिए, जैसा 1971 के युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेई जी ने किया था। उन्होंने विपक्षी नेताओं की भाषा को मर्यादित रहने की सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं और सेना पर उनकी टिप्पणियाँ ही उन्हें सत्ता से बाहर रखती हैं।

नदी जोड़ो परियोजना और पर्यावरण: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना को मील का पत्थर बताया। 70 हजार करोड़ रुपये की इस योजना से एमपी और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों की किस्मत बदलेगी। वन्यजीव संरक्षण पर उन्होंने गर्व से कहा कि एमपी न केवल ‘टाइगर स्टेट’ है, बल्कि यहाँ चीतों का कुनबा भी 20 से बढ़कर 53 हो गया है। जल्द ही असम से जंगली भैंसे भी मध्य प्रदेश लाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button