भोपाल संभाग में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ का शंखनाद: 30 जून तक चलेगा जल संरक्षण का महाअभियान

जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए भोपाल संभाग के सभी पांचों जिलों—भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर—में “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हो गया है। 30 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरचनाओं की सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार के माध्यम से भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संभाग के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। जहाँ भोपाल में ऐतिहासिक बावड़ियों को नया जीवन दिया जा रहा है, वहीं विदिशा में बेतवा और राजगढ़ में कालीसिंध नदी के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संभाग के सभी जिलों में प्रशासन और जनभागीदारी के समन्वय से हज़ारों की संख्या में जल संवर्धन कार्य जैसे—चेकडैम निर्माण, तालाबों का गहरीकरण और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग—प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button