इंदौर को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1356 करोड़ की नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘अमृत 2.0 योजना’ के तहत नर्मदा जल परियोजना के चतुर्थ चरण का भूमिपूजन किया। 1356 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से इंदौर की भविष्य की पेयजल जरूरतों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सिरपुर रामसर साइट में 62.72 करोड़ रुपये की लागत से बने एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नर्मदा परियोजनाओं को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र आने वाले समय में डेढ़ करोड़ की आबादी के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दिन को इंदौर के इतिहास में स्वर्णिम बताया, वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश में 2028-29 तक 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button