एमपी बनेगा देश का लॉजिस्टिक हब: हर 150 किमी पर कमर्शियल एयरपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य, सीएम ने इंदौर में गिनाईं उपलब्धियां

मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार का बड़ा विजन साझा किया है। इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के लोकार्पण अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर 150 किलोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट, हर 75 किलोमीटर पर एक एयरस्ट्रिप और हर 45 किलोमीटर पर एक हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध कराना है।
नए टर्मिनल की तकनीकी विशेषताएं:
-
क्षमता: सालाना 15 लाख यात्रियों (1.5 MMPA) को संभालने की क्षमता।
-
सुविधाएं: 14 चेक-इन काउंटर, 300 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और 150 कारों की पार्किंग।
-
क्षेत्रफल: 6 हजार वर्गमीटर में फैला आधुनिक परिसर।
-
कनेक्टिविटी: यहाँ से 18 उड़ानों का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा, सतना और दतिया के बाद अब उज्जैन और शिवपुरी में भी नए एयरपोर्ट की तैयारी है, जिससे प्रदेश में कुल 10 हवाई अड्डे हो जाएंगे। बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी के कारण मध्य प्रदेश अब देश के लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है।



