राजनीति में विनम्रता और अनुशासन ही सफलता की कुंजी, युवा विधायक सम्मेलन में बोले सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विधान परिषद हॉल में सोमवार को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के अंतर्गत मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजनीति में वही व्यक्ति सफल और सक्रिय हो सकता है जिसमें जनसेवा की भावना और विनम्रता हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से राजनीति में आने वाले लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुँचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और सम्राट विक्रमादित्य का उदाहरण देते हुए विधायकों को ‘सम भाव’ से रहने और अगली पीढ़ी को राजसत्ता सौंपने के बजाय नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि विधायक जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हैं। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने भी लोकतांत्रिक गरिमा और अध्ययनशीलता पर अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button