महावीर जयंती पर भक्ति का सैलाब: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुनि श्री संभव सागर जी से लिया आशीर्वाद, शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन अवसर पर दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज द्वारा संयुक्त रूप से भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इतवारा पहुँचकर इस शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वयं यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज और अन्य मुनिगणों के दर्शन किए। उन्होंने मुनियों को श्रीफल भेंट कर उनका अभिवादन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक समागम में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को याद किया।



