किसान कल्याण वर्ष 2026: अब मध्यप्रदेश के टोल प्लाजा पर कंबाइन हार्वेस्टर को मिलेगी 100% छूट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के किसानों के हक में एक बड़ा निर्णय लिया है। “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के संकल्प को साकार करने के लिए वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर अब मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के टोल प्लाजा पर बिना किसी शुल्क के गुजर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कंबाइन हार्वेस्टर फसल कटाई के लिए एक अनिवार्य उपकरण है। टोल शुल्क से छूट मिलने से इसकी परिवहन लागत कम होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और कृषि उपज की लागत में भी कमी आएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व भवन’ में आयोजित मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button