IPL 2026: पंजाब किंग्स की दमदार जीत, श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से चेन्नई सुपर किंग्स पर 5 विकेट से विजय

IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए और पंजाब के सामने 210 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
चेन्नई की ओर से आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। शिवम दुबे ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 32 रन जोड़े। पंजाब की गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाक ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत आक्रामक रही। इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या ने मात्र 11 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 43 और कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी निभाते हुए 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली।
अंतिम ओवरों में शशांक सिंह (14 रन) और मार्कस स्टोइनिस (9 रन) ने टीम को 18.4 ओवर में जीत दिला दी। चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज को 2-2 विकेट मिले।



