लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधानसभा समितियों की भूमिका अहम, सरकार सुझावों पर करेगी अमल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र निरंतर परिपक्व और सशक्त हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विधानसभा की विभिन्न समितियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेगी और उन पर प्रभावी कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने सदन में विपक्ष की सकारात्मक आलोचना का स्वागत करते हुए कहा कि सदस्यों की अभिव्यक्ति और सुझाव अक्सर सरकार को सही दिशा में कार्य करने में मदद करते हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस संयुक्त बैठक के आयोजन के लिए बधाई दी और समितियों के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि संसद में महिलाओं की एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह में विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button