प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की ऐतिहासिक सफलता: 40 लाख करोड़ के ऋण वितरण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के अंतर्गत हासिल की गई बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋणों के जरिए 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इस अभूतपूर्व आंकड़े के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह योजना गरीब नागरिकों के सपनों को साकार करने का माध्यम बनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुद्रा योजना ने देश के करोड़ों छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और कारीगरों को वित्तीय मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया, जिसने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है।


