‘प्रदेश का नाम रोशन करती रहें’, सीएम डॉ. यादव ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को दिया जीत का आशीर्वाद

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस भेंट में खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जहाँ राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ को प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा सकें। इस दौरान क्रांति ने खेल भावना के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री को एक क्रिकेट गेंद उपहार में दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।



