सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी 2.39 लाख और सोना 1.50 लाख के पार

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 3,776 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,39,934 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 9 अप्रैल को चांदी की कीमत 2,36,158 रुपए प्रति किलो थी।
वहीं सोने के दाम में भी इजाफा हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 390 रुपए बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,50,327 रुपए हो गई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।



