संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात, महात्मा फुले की जयंती कार्यक्रम में दिखी सौहार्दपूर्ण बातचीत

शनिवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत हुई। दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान वह राहुल गांधी के पास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से संक्षिप्त बातचीत भी की।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात की।

नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह मुलाकात एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब पांच मिनट तक चली। इस दौरान माहौल काफी सहज और सम्मानजनक रहा, जो आमतौर पर संसद सत्र के दौरान कम ही देखने को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button